आधे से ज्यादा प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, 24 जिलों में अलर्ट

भोपाल

मध्यप्रदेश के 60% हिस्से में तेज बारिश का दौर है। भोपाल में रात में बारिश हुई। छिंदवाड़ा में भी सुबह से रुक-रुक पानी गिर रहा है। पिछले 24 घंटे में सागर में सबसे ज्यादा 2.53 इंच पानी गिरा। गुना और रतलाम में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश होती रही। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा। जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर के ऊपर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे सिस्टम एक्टिव रहेगा।

    हैवी रेन का अलर्ट: विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर में 2.50 इंच से 4.50 इंच बारिश हो सकती है।
    हल्की से तेज बारिश: भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से तेज बारिश होगी।

MP के 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल

    भोपाल: दो दिन से बारिश हो रही है। शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। बैरसिया, कोलार, बैरागढ़ इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

    इंदौर: हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है। संभाग के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ में भी बारिश का अनुमान है।

    जबलपुर: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान है। 4.50 इंच तक पानी गिर सकता है। संभाग और जिले के कई स्थानों पर भी बारिश का दौर रहेगा।

    ग्वालियर: यहां पिछले तीन-चार दिन से हल्की बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। संभाग में जरूर तेज बारिश हो सकती है।

    उज्जैन : आज यहां हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 जुलाई के बाद तेज बारिश हो सकती है।

इसलिए बारिश का दौर
पिछले दो दिन पहले अरब सागर के ऊपर स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। यह सिस्टम शनिवार को भी एक्टिव रहेगा। इस वजह से तेज बारिश होगी।
 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…

28 minutes ago
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

43 minutes ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

43 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

2 hours ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

2 hours ago