बलरामपुर। जिले से के बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने दूसरी महिला की हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के गुटराडीह गांव का है। यहां एक महिला ने जादू-टोना के शक में दूसरी महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने टांगी से वारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला चार बच्चों की मौत के बाद से परेशान रहने लगी थी और गांव की ही दो महिलाओं पर जादू-टोने का शक करती थी। वहीं अब महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक महिला की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…
भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड…
बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…
भोपाल मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…
इंदौर दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…
ग्वालियर यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…