छत्तीसगढ़

CG : छ.ग. पुलिस में चयनित युवाओं को अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों ने बड़े ही जोश से फूलमाला से सम्मान किया…

दुर्ग । भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2024-2025 के लिये ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधी एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने 19 अभ्यर्थियों का चयन हुए अग्नि वीरों का सम्मान किया। एनआईएस कोच पीटीआई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी विनोद नायर एवं पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई बालक दास डहरे के कुशल निर्देशन में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया था।

प्रशिक्षण प्राप्त कर 19 अभ्यर्थियों का चयन अग्निवीर में, 01 अभ्यर्थी इंडियन नेवी, 01 अभ्यर्थी वायुसेना एवं 08 अभ्यर्थी छ.ग. पुलिस में कुल इस प्रकार 29 अभ्यर्थी चयनित हुए। ट्रेनिंग पूरा करने वाले अग्निवीरों एवं हाल ही में छ.ग. पुलिस में चयनितों का सम्मान आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी के सेवा सदन निवास में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। उन्होनें सभी को अनुशासित होकर मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ युवाओं को प्रशिक्षण संबंधित हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

ज्ञातव्य हो कि अभी विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक व्ही. के. केडिया के कुशल निर्देशन में 01 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक दो माह का पुनः अग्निवीर शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इस वर्ष भी 50 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिदिन एनआईएस कोच विनोद नायर, पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई बालक दास डहरे के कुशल निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अग्निवीरों एवं वर्तमान में छ.ग. पुलिस में चयनित युवाओं को अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों ने बड़े ही जोश से फूलमाला से सम्मान किया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवदयाल धृतलहरे, हर्ष साहू, मीन निषाद, नीरज देशमुख, राहुल, तुषार, निखिल, रविकिशोर, खोमेश, अमित, यश, युवराज आदि का विशेष योगदान रहा। अग्निवीर ट्रेनिंग पूरा कर आने वाले करण पटेल, इंद्र कुमार, गजेन्द्र ठाकुर, सुनील साहू, लोकेन्द्र, मनीष साहू, तामेश्वर, योगेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मीकांत पारकर, डामेश यादव, मोनेश निषाद, शुभम साहू (इंडियन नेवी) शुभम, विवेक कुमार, गौरव कुमार साहू, प्रभात साहू, विकास मिश्रा, पल्लव साहू, टिशू यादव, नयन निषाद, तुषार कुमार, स्वप्रिल दुबे (भारतीय वायुसेना) तथा छ.ग. पुलिस में चयनित युवा संजय निषाद, लिलेश साहू, जनकलाल, लोमश साहू, निशा ठाकुर, नेहा साहू, खिलेश्वर पटेल, ललिता यदु शामिल है।

kgnews

Recent Posts

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

36 minutes ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

36 minutes ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

50 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

51 minutes ago
देशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान

देशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान

भोपाल  प्रदेश को नशामुक्त बनाने और विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों…

1 hour ago
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध

रायपुर उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26…

1 hour ago