छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जटिल और तकनीकी कार्य को नागपुर मंडल की इंजीनियरिंग टीम ने सुनियोजित ढंग से किया …

राजनांदगांव , मुंबई-हावड़ा मार्ग पर मुसरा-जटकन्हार सेक्शन के समपार फाटक संख्या 469 में 36 मीटर स्पैन प्लेट गर्डर लॉन्च किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया समपार फाटक 469 पर आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के तहत 36 मीटर स्पैन के 4 प्लेट गर्डर की सफलता से लांचिंग की। निर्धारित ढाई घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में अप, डाउन लाइन की ट्रेनों को तीसरी लाइन से चलाया गया। प्लेट गर्डरों की लांचिंग 500 टन क्षमता की टेली स्कोपिक रोड क्रेन की मदद से सुरक्षित ढंग से किया गया।

इस जटिल और तकनीकी कार्य को नागपुर मंडल की इंजीनियरिंग टीम ने सुनियोजित ढंग से किया। न्यूनतम समय में कार्य पूरा हुआ तथा रेल परिचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। इस कार्य के पूर्ण होने से संरचना की मजबूती में वृद्धि होगी वहीं भविष्य में रेल यातायात की सुरक्षा और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों के समन्वित एवं सराहनीय प्रयासों की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सराहना की।

600 टन क्षमता वाले क्रॉलर माउंटेड रोड क्रेन का उपयोग: राजनांदगांव-बाकल सेक्शन में समपार फाटक 466 पर निर्मित रोड ओवर ब्रिज के लिए 48 मीटर लंबे, 250 टन वजनी बो स्ट्रिंग गर्डर ढाई घंटे में लांच किया गया। गर्डर लॉन्च करने 600 टन क्षमता वाले क्रॉलर माउंटेड रोड क्रेन की सहायता से पूरी तरह सुरक्षित काम किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 250 टन वजनी, 48 मीटर लंबे बो स्ट्रिंग गर्डर का यह पहला सफल लॉ​िन्चंग का कार्य किए।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago