छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जनसेवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

रायपुर,

राष्ट्रीय कर्मयोगी - वृहद जन सेवा कार्यक्रम

राष्ट्रीय कर्मयोगी – वृहद जन सेवा कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें शासन के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
    यह कार्यक्रम राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न मॉड्यूल, डिजिटल क्षमता-वर्धन तथा प्रशासनिक दक्षता से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनआईसी की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। पूरे प्रशिक्षण में सहकर्मी सीखने, सहयोग और अनुभवात्मक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बैच को 5 छोटी टीमों में विभाजित किया गया था। प्रशिक्षण में टीम-आधारित चुनौतियाँ, व्यक्तिगत अभ्यास,चिंतनशील और संवादात्मक चर्चाएं की गई। 
यह प्रशिक्षण व्यक्तिगत प्रभावशीलता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर केंद्रित रहा। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के छत्तीसगढ़ के एसआईओ टी. एन. सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी को नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी के गुणों को अपने दैनिक कार्यों में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

4 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

4 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

4 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

5 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

5 hours ago