राजनांदगांव । खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम डुमरडीहकला स्थित क्रेशर प्लांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रेशर संचालकों द्वारा वाटर स्प्रिंकलर से क्रेशर प्लांटों में पानी छिड़काव करना पाया गया। क्रेशर संचालकों को भविष्य में धूल डस्ट का सतत नियंत्रण करने हेतु नियमानुसार उपाय करने निर्देशित किया गया। इस दौरान बिना पिटपास के खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन के संलिप्त चार हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। जिसमें सीजी 08 ए जेड 4197, एमपी 50 एच 1323, सीजी 08 बीजी 5052, सीजी 08 बीसी 6894 शामिल है। जप्त वाहनों को पुलिस थाना सुकुलदैहान एवं ठेलकाडीह की अभिरक्षा में रखा गया है तथा अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले में संचालित क्रेशरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच श्री दिनेश सिंह ठाकुर, खनिज विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…