राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया एम्स का भ्रमण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया एम्स का भ्रमण

राज्यपाल ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली, रोगियों की कुशल क्षेम पूछी

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भ्रमण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर कुशल क्षेम जाना। राज्यपाल पटेल ने एम्स परिसर में स्वयं द्वारा पूर्व में रोपे गए पीपल के पेड़ के विकास पर हर्ष व्यक्त कर पौधे को पानी भी दिया।

राज्यपाल पटेल ने वर्ष 2022 में एम्स परिसर में पीपल का पौधा लगाया था। एम्स भ्रमण के दौरान वे हमेशा पौधे के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त करते रहे। हैं। पौधे को पानी भी देते रहे हैं।

 

See also  बिजुरी पुलिस द्वारा गुम सुदा बालिका को 3 घंटे में दस्तयाब कर उसके माता पिता को किया सुपुर्द ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *