रायपुर : राज्यपाल ने सपरिवार मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की

रायपुर, 10 जुलाई 2023

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं।
उन्होंने साक्षीगोपाल में पंचसखाओं को पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक उत्कलमणि पंडित गोपाधुं दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश, पंडित कृपासिंधु एवं आचार्य हरिहर दास  पंचसखा के नाम से जाने जाते हैं।

See also  राजनांदगांव : नगर देवांगन समाज का चुनाव आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *