छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर फर्म मेसर्स रिषभ कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने एवं विभागीय कार्रवाई करने के लिए पत्र किया संप्रेषित

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव में सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर सड़क निर्माण की जांच हेतु जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता पायी गई है। कलेक्टर ने जांच समिति के प्रतिवेदन से स्पष्ट प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के प्रतिकूल कार्य किए जाने के आधार पर फर्म मेसर्स रिषभ कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड नवा रायपुर को विभागीय कार्रवाई करने के लिए पत्र संप्रेषित किया गया है।

जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव में सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता पायी गई। निर्माण के अल्प अवधि पश्चात कई स्थानों पर सीलकोट सरफेस उखडऩा एवं बीएम ग्रेडेशन मानक से विचलित पाया गया। टीएस अनुसार सीलकोट टाइप ए बीटूमिन से किये जाने का प्रावधान है, परन्तु टाइप बी बीटूमिन का उपयोग किया जाना पाया गया। प्राक्कलन में गैर उल्लेखित आईटम को माप पुस्तिका में दर्ज किया गया है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

9 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

9 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

9 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

9 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

9 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

10 hours ago