छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : दूरस्थ वनांचल ग्राम गोडलवाही में सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर शिविर का हुआ आयोजन…

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान किया गया गैस कनेक्शन

बिहान योजना अंतर्गत पदम कर्मा स्वसहायता समूह जोंधरा को 3 लाख रूपए का प्रदान किया गया बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र

राजनांदगांव। जिले में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक कलस्टरवार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड छुरिया के दूरस्थ वनांचल ग्राम गोडलवाही में आज सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 70 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छताग्राही महिलाओं और मितानिनों का सम्मान किया गया। स्वच्छताग्राही ने गांवों में स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना अंतर्गत महिला हितग्राही पूर्णिमा साहू, आरती बाई, हेम बाई, सुखबती बाई को नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। बिहान योजना अंतर्गत पदम कर्मा स्वसहायता समूह जोंधरा को 3 लाख रूपए का बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत गोपाल सिंह भुआर्य, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया जैमुन कंवर, सीईओ जनपद पंचायत होरीलाल साहू एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

8 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

8 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

8 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

8 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

8 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

8 hours ago