बालोद : पिता और बेटी को ट्रक ने कुचला, मौत…

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्री को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर है। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी गुंडरदेही ले जाया गया है। ट्रक ड्राइवर फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बाइक सवार पिता दीनू चंद्राकार उम्र 45 वर्ष और पुत्री ट्विंकल चंद्राकर 21 वर्ष राजनांदगांव जंगलेसर से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मुंदेरा आ रहे थे।

तभी गुंडरदेही के बाघमरा तांदुला नदी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों पिता पुत्री बाइक से गिर गए। जिसके बाद ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।

हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई। बेटी गंभीर घायल है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

घटना की जानकारी गुंडरदेही पुलिस को जैसे ही मिली, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक की टक्कर से शव क्षत विक्षत हो चुका था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. युवती को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

See also  राजनांदगांव : एमबीबीएस के लिए डॉली साहू का चयन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *