छत्तीसगढ़

CG : 24×7 ऑनलाइन व्यवस्था से धान खरीदी को मिली रफ्तार, किसानों को मिला 3100 रुपये समर्थन मूल्य

प्रति एकड़ 21 क्विंटल की तय सीमा में सुचारू धान खरीदी, पारदर्शी प्रणाली से किसानों में भरोसा

रविराज, धनेसर मार्कण्डेय एवं रघुवीर को मिला सीधा लाभ, खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त

रायपुर ,

24×7 ऑनलाइन व्यवस्था से धान खरीदी को मिली रफ्तार, किसानों को मिला 3100 रुपये समर्थन मूल्य
24×7 ऑनलाइन व्यवस्था से धान खरीदी को मिली रफ्तार, किसानों को मिला 3100 रुपये समर्थन मूल्य

राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू की गई 24×7 ऑनलाइन टोकन एवं धान खरीदी व्यवस्था जिले में सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो रहा है।

इस प्रणाली का लाभ ग्राम कांचरी, उड़ाई नवागांव एवं सर्रागोंदी के किसानों को भी मिला है। ग्राम कांचरी के किसान रविराज ने 200 कट्टा धान का ऑनलाइन टोकन कटवाकर निर्धारित तिथि पर खरीदी केंद्र में अपनी उपज का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि 24×7 ऑनलाइन टोकन सुविधा के कारण टोकन कटाने से लेकर तौल तक पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रही।

इसी प्रकार ग्राम उदरी नवागांव के किसान धनेसर मार्कण्डेय ने 124 कट्टा धान का टोकन प्राप्त कर समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया। किसानों ने बताया कि वर्तमान ऑनलाइन व्यवस्था से लंबी प्रतीक्षा और अव्यवस्था की समस्या समाप्त हुई है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

वहीं ग्राम सर्रागोंदी के किसान रघुवीर ने 42 कट्टा धान का टोकन कटवाकर सफलतापूर्वक धान विक्रय किया। सीमित रकबे के बावजूद उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

खरीदी केंद्रों पर पंजीयन, टोकन सत्यापन, तौल, परिवहन एवं भुगतान की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। किसानों के अनुसार प्रक्रिया पारदर्शी है तथा समय पर खरीदी और भुगतान से उनमें भरोसा बना हुआ है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कुमरदा को नपं का दर्जा मिले, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन …

राजनांदगांव : कुमरदा को नपं का दर्जा मिले, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन …

डोंगरगांव l ग्राम पंचायत कुमर्दा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग…

3 minutes ago
राजनांदगांव: 8 साल से स्कूल भवन अधूरा पड़ा, 2 सरपंच बदले, बच्चों को नहीं मिली अतिरिक्त कक्षा …

राजनांदगांव: 8 साल से स्कूल भवन अधूरा पड़ा, 2 सरपंच बदले, बच्चों को नहीं मिली अतिरिक्त कक्षा …

खैरागढ़ l ग्राम पंचायत दपका के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ष 2018-19 में अतिरिक्त…

6 minutes ago
राजनांदगांव: खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में अव्वल …

राजनांदगांव: खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में अव्वल …

खैरागढ़ l खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने की…

9 minutes ago
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तारकेश्वर पटेल बने सेंट्रल DCP, दीपमाला को उत्तर ज़ोन की कमान

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तारकेश्वर पटेल बने सेंट्रल DCP, दीपमाला को उत्तर ज़ोन की कमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल…

17 minutes ago
MP Tech Growth Conclave 3.0: सीएम का बड़ा ऐलान, ₹40 हजार करोड़ निवेश से 35 हजार रोजगार, टेक हब बनेगा मध्य प्रदेश

MP Tech Growth Conclave 3.0: सीएम का बड़ा ऐलान, ₹40 हजार करोड़ निवेश से 35 हजार रोजगार, टेक हब बनेगा मध्य प्रदेश

भोपाल  भोपाल में 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0' का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ.…

22 minutes ago
CG : एनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार …

CG : एनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के…

23 minutes ago