भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत की आजादी के कालखंड में राष्ट्र एवं समाज की जड़ों से जुड़ने के लिए पं. मदनमोहन मालवीय द्वारा किए गए कार्य अद्भुत हैं। उन्हें महामना की उपाधि मिली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भिण्ड जिले के ग्राम टोला (रावतपुरा सरकार) में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महामना पं. मालवीय ने अंग्रेजों के विरुद्ध लंबे संघर्ष में राष्ट्र को एक दिशा प्रदान की। महामना ने राष्ट्र के उत्थान के लिए गंगा के किनारे विश्वविद्यालय की स्थापना कर पवित्र कार्य किया। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय भ्रमण कर राशि भी जुटाई थी। आज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य एवं विधार्थी दुनिया में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। इसी प्रकार रावतपुरा विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों को नीति और संस्कार आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विरासत का संरक्षण करते हुए विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरु का नाम दिया है। गुरु हमारे लिए अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले होते हैं। भारत ने अपने ज्ञान के आधार पर विश्व गुरु के रूप में दुनिया को दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रावतपुरा सरकार दरबार में आज भगवान भोलेनाथ और महावीर बजरंगबली के भव्य-दिव्य दर्शन का सौभाग्य मिला है। ईश्वर की कृपा से ही जीवन में साधु-संतों का आर्शीवाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में संत रावतपुरा सरकार ने कहा कि महामना पंडित मालवीय की प्रेरणा से हमारी संस्था शिक्षा और सेवा के कार्यों में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…