छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त

– अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी
– अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव
राजनांदगांव । जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

3 minutes ago
CG : कृषकों को रासायनिक खाद वितरण प्रारंभ …

CG : कृषकों को रासायनिक खाद वितरण प्रारंभ …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । किसानों द्वारा खरीफ की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में इस…

17 minutes ago
CG : सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा ‘सुरक्षित मातृत्व मेला’ …

CG : सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा ‘सुरक्षित मातृत्व मेला’ …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा मातृ-शिशु…

22 minutes ago
दुबई से ऑपरेट हो रहा था करोड़ों का Online Satta रैकेट, रायपुर में सोनू फतनानी गिरफ्तार

दुबई से ऑपरेट हो रहा था करोड़ों का Online Satta रैकेट, रायपुर में सोनू फतनानी गिरफ्तार

रायपुर  राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते…

24 minutes ago
CG : सरसीवा में होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी की भर्ती …

CG : सरसीवा में होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी की भर्ती …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए…

28 minutes ago
साध्वियों को कार से कुचलने के विरोध में जैन समाज की मौन रैली, बोले- अहिंसा पर हमला बर्दाश्त नहीं

साध्वियों को कार से कुचलने के विरोध में जैन समाज की मौन रैली, बोले- अहिंसा पर हमला बर्दाश्त नहीं

रीवा/भोपाल/इंदौर/विदिशा/मैहर मध्यप्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में दो आर्यिका माताओं के दर्दनाक निधन के…

35 minutes ago