सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोमवार को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया जा रहा है। हर महीने की 9 और 24 तारीख को आयोजित होने वाला ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ इस बार 24 तारीख को रविवार होने के कारण आगामी दिवस यानी, सोमवार 25 मई 2026 को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के समन्वित एवं विशेष प्रयासों से एक बड़े स्तर पर स्वरूप ले रहा है।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं
शिविर का मुख्य उद्देश्य हर गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच मुहैया कराना है। इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में कई सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिसमें
सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क सोनोग्राफी, गर्भस्थ शिशु की सेहत की सटीक निगरानी के लिए हाई-टेक सोनोग्राफी की मुफ्त सुविधा, खून, पेशाब समेत अन्य जरूरी पैथोलॉजी टेस्ट शामिल है। शिविर में आने वाली सभी गर्भवती माताओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है।
भोपाल प्रदेश के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर फिर शुरू हो सकता…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरणा वाक्य "एमपी अजब है, सबसे गजब है" मध्यप्रदेश के…
स्लीमनाबाद मध्य प्रदेश के स्लीमनाबाद पठार पर एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व चमत्कार हुआ है,…
कटनी मध्य प्रदेश के सिंचाई के इतिहास में बहुत जल्द मील का पत्थर जुड़ने जा…
उज्जैन महाकुंभ सिंहस्थ- 2028 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सेहत की सुरक्षा…
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा तकनीकी समिति में मध्यप्रदेश को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर…