‘शास्त्री’ के दौरे पर सियासी बवाल, बैज का आरोप—सरकारी विमान को बना दिया ‘हवाई टैक्सी’

रायपुर

 पं धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी हवाई जहाज के निजी इस्तेमाल पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार फिजूल खर्च कर बाबाओं को घूमा रही है. सरकारी हवाई जहाज हवाई टैक्सी बन चुका है. बैज ने पूछा कि सरकारी हवाई जहाज का उपयोग क्या किसी साधु संत के लिए करना चाहिए? ये भी बताया जाए सतना में कौन से कार्यक्रम में शामिल हुए थे. केवल चाय पी कर वह से वापिस आ गए? सरकारी हवाई जहाज को हवाई टैक्सी बना दिया है.

रेल किराए की वृद्धि पर बैज ने कसा तंज

रेल मंत्रालय द्वारा रेल किराया बढ़ाए जाने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसा है. कहा कि भारतीय रेलवे भगवन भरोसे है. 8 से 12 घण्टे ट्रेने लेट चल रही है. कोई सुविधा नहीं है फिर भी किराया बढ़ाया गया. सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी जनता की जेब को लूटने का काम कर रही है.

किसानों के मुद्दे पर बैज मुखर

किसानों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर पीसीस चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि किसान परेशान है. डीएपी यूरिया की कमी और रकबा काटना जैसी परेशानियों से किसान जूझ रहे हैं. धान खरीदी नहीं हो पा रही है.

मॉल तोड़फोड़ मामले पर सरकार मूकदर्शक बनी रही : बैज

राजधानी के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने शनिवार को प्रदर्शन और चक्काजाम किया था. इस मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की आस्था को ठेस पहुचना गलत है. मैग्नेटो मॉल में तोड़ फोड़ हुई. सरकार को तत्काल FIR करनी थी. लेकिन वह इस बात को टालती रही. बजरंग दल ने पुरे राजधानी में उत्पात मचाया, सड़कों को जाम किया और सरकार मूकदर्शक बनी रही.

Admin

Recent Posts

CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

रायपुर , डिजिटल युग में सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने…

17 minutes ago
CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

’राज्य सरकार की वनोपज संवर्धन नीति से संग्राहकों को मिल रहा सीधा लाभ’ ’तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान…

20 minutes ago
CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला…

26 minutes ago
CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल अम्बिकापुर ,…

27 minutes ago
CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा के शिविर स्थल…

31 minutes ago
CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…

35 minutes ago