राजनांदगांव, वार्ड विजिट एवं वार्डवासियों से मुलाकात की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव सुबह लखोली क्षेत्र का भ्रमण कर लखोली स्कूल मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने महापौर से मैदान की समस्या पर ध्यान आकर्षित कराया। महापौर ने विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह को अवगत करा मैदान की समस्या का अतिशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
लखोली क्षेत्र निरीक्षण के दौरान महापौर यादव लखोली स्कूल मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे खेल संबंधी चर्चा की। लखोली के अलावा आस पास क्षेत्र के बच्चों को मैदान में खेलते देख उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बच्चे रोज खेलने आते हैं। क्योंकि आजकल मोबाइल के कारण खेल के प्रति बच्चों का रुझान कम हो गया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए खेल भी जरूरी है।
खिलाड़ियों ने महापौर को बताई परेशानियां: खिलाड़ियों ने महापौर से खेल में आ रही परेशानी से निजात दिलाने मैदान की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मैदान का समतलीकरण करना है। रात में खेलने के लिए हाईमास्ट लाईट की आवश्यकता है। इसके अलावा मैदान में एक बंद भवन है, उसका मरम्मत कराकर वहा जिम सामग्री लगाया जाए तथा बस्ती तरफ की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाई जाए, जिससे बस्ती के कचरा फेंकने से बचा जा सके।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…
- पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय का अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पंचमहाभूतों तथा सतत् विकास…
- प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर…
राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…