राजनांदगांव , एनएसयूआई ने पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी कॉलेज एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में विरोध प्रदर्शन किया और डीन को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा परीक्षा परिणाम खराब आ रहा है। छात्रों में आक्रोश है वर्तमान में जारी हुए परिणाम में लगभग 65 छात्रों को ईयर बैक लगा है।
वे नेक्स्ट ईयर में प्रवेश लेने में असमर्थ है। पिछले वर्ष इसी तरह का परिणाम आया था। तब ईयर बैक का प्रावधान हटाया इस बार फिर लागू कर दिया। इस नियम को वापस लेने और छात्रों को अगली कक्षा प्रवेश देने की मांग की गई है।
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कॉलेज में टीचिंग स्टॉप नहीं है। प्रोफेसर नहीं होने के कारण कक्षाएं नहीं होती है। परिणाम खराब आता है। वर्तमान में 13 प्रोफेसर है। जिसमें से 3 नियमित एवं 5 अतिथि लेक्चर है। इसमें सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
जयंत पटेल ने कहा वार्षिक खेल कूद के नाम फीस ली है आज तक खेल नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान साहिल सागर, हुलेंद्र राजपुत, गिरजाशंकर भोई, अंशु मंडल, देवव्रत साहू, हितार्थ कुलदीप, रणजीत, तेजस्वी, आकाश कुजूर, योगेश, टिकेंद्र, दीप्ति, आदित्य राजपूत, तुषार, गोविंद ठाकुर, लिलेश्वर, लोकेश मौजूद रहे।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…