महासमुंद । जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
राजनांदगांव, घर से हॉस्पिटल जाने निकले बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे सीआईटी कॉलेज चौक पर हुई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम जंगलेसर निवासी विनोद साहू अपनी पत्नी सरोज साहू के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाने बाइक पर निकले थे। दोनों सीआईटी कॉलेज चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें दुर्ग की दिशा आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सरोज साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विनोद को भी गंभीर चोटें आई हैं। इधर बाइक को टक्कर मारने वाला चालक ट्रक सहित फरार हो गया। जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…
भोपाल संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…
भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…
रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…