अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला ब्लॉक के ग्राम जोब टोला में 30 से 31 दिसंबर तक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें संकुल स्तरीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के बालक बालिकाओं का बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता होगा।
जिसमें संकुल के समस्त स्कूलों के बालक बालिकाओं द्वारा खेल का जोहर दिखाया जाएगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सोहन लाल ध्रुवे होंगे। अध्यक्षता गौरी बाई उईके करेंगी। विशेष अतिथि भूतपूर्व सरपंच जंगलूराम ध्रुवे होंगे। समापन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहला-मानपुर इंदरशाह मंडावी होंगे। आयोजन ग्राम जोबटोला के ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीण जनों ने बालक-बालिकाओं को ठहरने के लिए अलग-अलग घरों का चिन्हांकन किया है और प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों से अपील है कि प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होंवे।
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं…