छत्तीसगढ़

CG : नेशनल हाईवे-53 पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई…

रायपुर । नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम लखौली ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

मृतकों की पहचान संदीप निषाद (18 वर्ष), निवासी बड़गांव (तुमगांव) और तिलक निषाद (20 वर्ष), निवासी रायतुम (पटेवा) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से बड़गांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखौली ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने एनएच-53 पर तेज रफ्तार वाहनों और लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

7 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

7 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

8 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

8 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

8 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

8 hours ago