छत्तीसगढ़

CG : अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

रायपुर । रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठगांव स्थित रावणभाठा मैदान में एक व्यक्ति पिस्टल लेकर खड़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले, जिनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल और कारतूस नागपुर से मंगवाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, तौकीर अहमद पहले भी थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हत्या और नारकोटिक एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

10 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

10 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

11 hours ago