छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन हुआ…

राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें चार स्कूलों की एनएसएस इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुसरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान के स्वयं सेवक शामिल हुए।

शिविर में बौद्धिक चर्चा में कार्यक्रम जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना मोनिका दास, व्याख्याता मिनीमाता गर्ल्स पोलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव डॉ. इंदुलता साहू, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द आर एन प्रजापति, प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द जेपी साहू शामिल हुए। दास ने बच्चों को एनएसएस के मार्गदर्शन से स्वयं के चरित्र निर्माण करते हुए समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस की थीम नशा मुक्त भारत के लिए युवा के ऊपर व्याख्यान देकर स्वयं सेवकों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। डॉ. इंदुलता ने स्वयं सेवकों को तकनीकी शिक्षा व रोजगार उन्मुखी जानकारी देकर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी स्कूलों के कार्यक्रम अधिकारी दानेश्वर लिल्हारे, भानु प्रताप लोधी, सुनीता धुर्वे समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सेल्फ डिफेन्स के लिए कराते का प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी दानेश्वर लिल्हारे ने एनएसएस की गतिविधियों के बारे में बताया। जिसमें सुबह प्रभात फेरी के पश्चात रोज योगा-व्यायाम और सेल्फ डिफेन्स के लिए कराते का प्रशिक्षण हेमप्रकाश मरकाम, हेमल शर्मा, गोविंद वर्मा द्वारा िदया गया। इसके साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम में ग्रामीणों, बच्चों का सहयोग कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुनेश्वर साहू, कार्यक्रम संचालक अनिल जंघेल, होमेंद्र देवांगन उपस्थित ​थे।

kgnews

Recent Posts

CG : युवक ने ससुराल के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या…

CG : युवक ने ससुराल के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या…

धमतरी । जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव में एक युवक द्वारा फांसी…

14 minutes ago
CG : ग्राम उलेरा में रोका गया बाल विवाह…

CG : ग्राम उलेरा में रोका गया बाल विवाह…

कोंडागांव । जिले के अंतर्गत उलेरा थाना मांकड़ी जिला कोण्डागांव में चल रहे बाल विवाह…

22 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

रायपुर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

40 minutes ago
CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर. साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.…

42 minutes ago
राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

राजनांदगांव l शहर में सोमवार रात चली अंधड़ और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप…

44 minutes ago
MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव

MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव

भोपाल  प्रदेश के निजी कॉलेजों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और सस्ती हो जाएगी। कई इंजीनियरिंग…

54 minutes ago