राजनांदगांव, जंगल में औषधि के लिए पत्ती तोड़ने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के बाद जैसे तैसे ग्रामीण जान बचाकर मौके से भागा। लेकिन तेंदुए के पंजे से उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
घटना सोमवार शाम की है। डोगरगढ़ के मोहारा इलाके में मौजूद लोझारी गांव में रहने वाला केजऊ राम कंवर सोमवार शाम जंगल में औषिध के लिए पेड़ की पत्ती तोड़ने गया था। वह गांव से लगे जंगल के करीब ही था, तभी अचानक उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने केजऊ के सिर में पंजा मारा। जिससे वह लहुलुहान हो गया। केजऊ जान बचाकर भागते हुए गांव पहुंचा। जिसके बाद उसे परिजन हास्पिटल लेकर पहुंचे। इधर घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि कई दफे इलाके में तेंदुआ देखा गया है, जिसकी सूचना भी वन अमले को दी गई। लेकिन वन विभाग निगरानी को लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत…
बिलासपुर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी…
बलौदाबाजार। एक महिला शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. इससे पहले वह आज…