छत्तीसगढ़

CG : रायपुर से पहुंची तकनीकी टीम ने दो दिनों तक की कोयलारी से मोदियापथरा सड़क की गहन जाँच, सभी मानकों में निर्माण की गुणवत्ता मिली खरी

विशेषज्ञों की टीम ने रोड के हिस्से को काटकर मौके पर ही चलित प्रयोग शाला से की जांच

कवर्धा, विगत दिनो ग्राम कोयलारी से मोदियापाथरा सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता होने के संबंध में वीडियो वायरल होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की टीम रायपुर से अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में जांच में पहुंची। अधिकारियों की टीम ने 29 और 30 दिसंबर को दो दिनों तक सड़क की जांच की। दो स्थानों पर नव निर्मित सड़क का हिस्से को काटकर निकाला गया और सड़कचलित प्रयोग शाला से गुणवत्ता की जांच की गई। जांच टीम के अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर श्री अमित गुलहरे एवं श्री अशोक देवांगन द्वारा रोड की जांच की गई। जांच में सड़क निर्माण में डामरीकरण कार्य की मोटाई 30 एमएम पाई गई जो कि निर्धारित मोटाई 20 एमएम से ज्यादा है। उसी प्रकार डामर की मात्रा 4.70 प्रतिशत के विरुद्ध 7.30 प्रतिशत पाई गई। जांच के दौरान पाया गया कि डब्लूबीएम गिट्टी कार्य का काम 2 लेयर में किया गया है जिसकी मोटाई 75-75 एमएम प्रत्येक लेयर के विरुद्ध 85 एमएम और 80 एमएम पाई गई। मुरूम कार्य की मोटाई 150 एमएम की जगह 160 एमएम पाई गई एवं सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंड अनुसार पाए गए। जांच के दौरान कोयलारी से मोदियापाथरा सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों से अधिक मोटाई एवं गुणवत्ता जांच में शासन के मापदंडों के अनुसार पाया गया।

अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर श्री अमित गुलहरे एवं श्री अशोक देवांगन ने बताया कि सड़क का निर्माण करीब 10 दिन पूर्व ही हुआ है। वायरल वीडियों में  सड़क के किनारे वाले भाग को ही उखाड़ा गया है, जो कि स्लोप में रहता है। डामर के लेयर को किसी धारदार हथियार उखाड़ना प्रतीत होता है। क्योंकि सड़क में डाले गए मटेरियल और बिटुमिनस की बाइंडिंग अच्छी है, वीडियो में जैसा दिख रहा है वो एक बड़ा हिस्सा है, अगर मटेरियल की पकड़ नहीं होती या मानक अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता तो इतना बड़ा हिस्सा एक साथ होल्ड नहीं कर सकता है। सड़क को पकड़ बनाने में भौतिक तौर पर लगभग एक माह समय लगता है। जांच टीम ने बताया कि विभाग द्वारा भी रोड गुणवत्ता की जांच करने के लिए औजारों से डामर काट कर रोड़ की गुणवत्ता  की जांच की जाती है। उन्होने बताया कि आज जांच के दौरान रोड़ शासन के मानक रूप से पाया गया।

कार्यपालन अभियंता श्री एसके ठाकुर ने बताया कि ग्राम कोयलारी से मोदियापाथरा सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में दो राज्य गुणवत्ता समीक्षक द्वारा सड़क निर्माण के दौरान जांच किया गया है। जिसमें कार्य को संतोषप्रद पाया गया था।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

3 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

3 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

3 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago