छत्तीसगढ़

CG : एक जनवरी को होगा भोरमदेव काॅरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कवर्धा, कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत नए वर्ष के दिन 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव काॅरिडोर का भूमिपूजन किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव काॅरिडोर का विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यकर (आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पाण्डेय शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डाॅ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायात उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुराज सिंह, विदेशी राम धुर्वे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मीलूराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल शामिल होंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

14 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

20 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

40 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

49 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

1 hour ago