छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मोबाईल कैम्प का हो रहा आयोजन

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिक वर्ग हेतु संचालित श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोबाईल कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयनों में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। पात्र हितग्राही श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, मोबाईल एप (श्रमेव जयते एप), नजदीकी लोकसेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम करा सकते है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के हेल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नंबर-0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।


श्रम पदाधिकारी ने बताया कि माह जनवरी 2026 में विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मोबाईल कैम्प  के माध्यम से श्रमिक उपस्थित होकर नि:शुल्क श्रमिक पंजीयन आवेदन व नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनगटा में 2 जनवरी, अचानकपुर भाठापारा में 5 जनवरी, बासुला में 5 जनवरी, चंवरढाल में 7 जनवरी, गठुला में 7 जनवरी, ईरा में 9 जनवरी, लिटिया में 9 जनवरी, पनेका में 12 जनवरी, सुकुलदैहान में 12 जनवरी, बरगा में 15 जनवरी, महाराजपुर में 15 जनवरी, भाठागांव में 19 जनवरी, भानपुरी में 19 जनवरी, नागलदाह में 21 जनवरी, धर्मापुर में 21 जनवरी, ठाकुरटोला में 23 जनवरी, मोखला में 27 जनवरी, जंगलेसर में 28 जनवरी, खुटेरी में 30 जनवरी को मोबाईल कैम्प का आायोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत तुमड़ीबोड़ में 5 जनवरी, बम्हनीभाठा में 7 जनवरी, रूपाकाठी में 9 जनवरी, दीवानझिटिया में 12 जनवरी, घोरदा में 16 जनवरी, खैरी (धौराभाठा) में 19 जनवरी, बोदेला में 21 जनवरी, बड़भूम में 23 जनवरी, नादिया में 28 जनवरी, रातापायली में 30 जनवरी एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत सोमाझिटिया में 2 जनवरी, फाफामार में 5 जनवरी, पिनकापार में 7 जनवरी, खुर्सीपार में 9 जनवरी, कोलिहालमती में 12 जनवरी, केसाल में 16 जनवरी, जयसिंगटोला में 19 जनवरी, चिरचारीखुर्द में 21 जनवरी, सुर्खीटिकुल में 29 जनवरी, जोशिलमती में 30 जनवरी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पारागांवकला में 2 जनवरी, शिवपुरी में 9 जनवरी, कोलेन्द्रा में 13 जनवरी, चैतुखपरी में 16 जनवरी, बिल्हरी में 20 जनवरी, कसारी में 22 जनवरी, पलान्दुर में 27 जनवरी, कुसमी में 29 जनवरी को मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 लाख की ठगी …

CG : विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 लाख की ठगी …

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन के नाम पर हजारों की ठगी हो ग‌ई। ठग…

27 seconds ago
राजनांदगांव : मनमानी : सिग्नल के ठीक सामने खड़ी हो रही हैं बसें…

राजनांदगांव : मनमानी : सिग्नल के ठीक सामने खड़ी हो रही हैं बसें…

राजनांदगांव | भदौरिया चौक में बसों के अघोषित स्टापेज ने ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी…

5 minutes ago
CG : डॉग रूबी ने कुछ घंटो में युवक की हत्या को सुलझाया …

CG : डॉग रूबी ने कुछ घंटो में युवक की हत्या को सुलझाया …

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है।…

12 minutes ago
राजनांदगांव : नंदई चौक में दुकानों का कचरा डंप ​किया जा रहा…

राजनांदगांव : नंदई चौक में दुकानों का कचरा डंप ​किया जा रहा…

राजनांदगांव | नंदई चौक में आसपास के दुकानदार कचरा चौक में ही डंप कर रहे…

15 minutes ago
Development Drive: एक नई सड़क बदलेगी खंडवा की तस्वीर, तीन ग्रोथ सेंटर होंगे सीधे कनेक्ट

Development Drive: एक नई सड़क बदलेगी खंडवा की तस्वीर, तीन ग्रोथ सेंटर होंगे सीधे कनेक्ट

खंडवा शहर की किस्मत एक बायपास रोड से खुलने की संभावना है। खंडवा-इंदौर रोड के…

19 minutes ago
राजनांदगांव : लाइसेंस में अनुमति बगैर किया भंडारण कृषि केंद्र से 1350 बैग ​यूरिया जब्त किए…

राजनांदगांव : लाइसेंस में अनुमति बगैर किया भंडारण कृषि केंद्र से 1350 बैग ​यूरिया जब्त किए…

राजनांदगांव , खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार जांच व छापेमारी कर…

19 minutes ago