रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन के नाम पर हजारों की ठगी हो गई। ठग ने स्वयं को नवीन का पीए बताया और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार रुपए अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा लिया। मिश्रा ने भी यह रकम 4500 और 5500 रूपए की दो किश्त में दे दिए। मिश्रा ने नवीन के पीए को लेकर पार्टी स्तर पर तस्दीक की तो पूरा मामला सामने आया। मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में 318/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट में ठग के काल किए नंबर और रकम ट्रांसफर किए नंबर की भी जानकारी दी है। इससे पहले पिछले सप्ताह भाजपा के ही विधायक धरम लाल कौशिक का मोबाइल झपटा मारकर लूट लिया गया था। आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…