Rajnandgaon : हिन्दू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया…

तुमड़ीबोड़, सर्व हिन्दू समाज द्वारा डोंगरगांव खंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अंतर्गत ग्राम में प्रातः हिंदुत्व तथा राष्ट्र उत्थान के लिए यज्ञ आहुति दी गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बाल संत राम बालक दास महात्यागी, प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से बहन प्रभा, बहन रम्भा ने हिंदू व हिंदुत्व तथा सनातन जीवन पद्धति को लेकर विचार व्यक्त किया।

हिंदू सम्मेलन में संत महात्यागी ने श्रोताओं को हिंदू व हिंदुत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है जो श्रेष्ठ मानव जीवन तथा जीवन पद्धति है। दुनिया को धर्म और आध्यात्म भारत की ही देन बताया। सम्मेलन के प्रथम सत्र में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू की सही परिभाषा यही है कि जो सर्वे भवंतु सुखिन: के सिद्धांत का पालन वही हिंदुत्व की विचारधारा है।

भारत मां की आरती के बाद भोजन प्रसादी वितरित किया: ईश्वरी विवि की बहन प्रभा व बहन रंभा ने रामायण व श्रीराम के जीवन चरित्र को बताते हुए जीवन में अपनाकर जीवन को सफल और सुखद बनाने की सीख दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के दिग्विजय शांडिल्य, प्रेम गोस्वामी, भजन लाल साहू सहित आयोजन में चंद्रेश श्रीवास, जितेंद्र सिन्हा, सुरेश जैन, लीलाधर साहू, टीकम पटेल, झानेंद्र श्रीवास, निर्मला सिन्हा, जया तिमेश साहू, भुवनेश्वरी साहू, सरिता मदन साहू, लखन सूर्यवंशी, विद्या विलास श्रीवास्तव, मोहित पटेल, घनेंद्र साहू, सुदर्शन साहू आदि मौजूद थे।

See also  CG : उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली किसान की तस्वीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *