छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस विधायक की पत्नी ने सुसाइड करने की कोशिश की…

जगदलपुर। बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51 वर्ष) ने मंगलवार सुबह स्टेट बैंक चौक स्थित अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार औजार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुदको लहूलुहान कर लिया। उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोट आई है। उन्हें जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।

सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने स्वजन से घटना को लेकर चर्चा की, जिसमें बताया गया कि कुछ माह पहले उनकी माता का देहांत हुआ था। उसके बाद से वह मानिसक तनाव में थीं। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रही थीं। घटना सुबह सात बजे की बताई गई है। विधायक लखेश्वर बघेल घर पर ही थे।

वह किसी कार्य से कमरे में गए तो देखा सुमित्रा बाथरूम के पास अचेत अवस्था में पड़ी थीं और उनके हाथ, पेट और गले से रक्तस्राव हो रहा था।वह तुरंत गाड़ी में पत्नी काे लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंच गए।

सुमित्रा कश्यप पेशे से शिक्षिका हैं। अस्पताल पहुंचे परिवार के कुछ लोगों से चर्चा करने पर बताया गया कि स्थिति ठीक है, लेकिन बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी है। शहर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने अस्पताल में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच चल रही है।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह प्रथम चरण में स्नातक, स्नातकोत्तर…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना विभागों, निगम-मंडलों और…

25 minutes ago
बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर. भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में…

1 hour ago
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा  खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय…

1 hour ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व…

1 hour ago
मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन पड़ोसी राज्यों से…

1 hour ago