छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास कार्यों को गति मिली, रेल यात्रियों को मिला लाभ…

राजनांदगांव, साल 2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास कार्यों को गति मिली। नागपुर मंडल के मुंबई-हावड़ा रुट में रायपुर से गोंदिया के बीच ओवरब्रिज, अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हुआ। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ी और रेल यात्रियों को इसका लाभ मिला। डोंगरगढ़ और राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का रिनोवेशन हुआ। कुछ का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यात्री सुविधाओं में विस्तार हुआ। साल 2026 में रेलवे कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो जाएगा।

यात्री सुविधाओं में विस्तार से यात्रियों का लाभ मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत गति शक्ति विभाग निर्माण काम कर रहा है। मंडल के रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गति शक्ति नागपुर मंडल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा आयोजित 69वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित बेस्ट गति शक्ति यूनिट शील्ड मंडल के मुख्य परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार सूर्यवंशी ने सम्मानित किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2025 को देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ किया था।

इन स्टेशनों की यात्री सुविधाओं में विस्तार इतवारी, वडसा, सिवनी, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, आमगांव स्टेशन में अतिरिक्त टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट, दिव्यांग जन पार्किंग, प्रतीक्षालय, फीडिंग रूम, मॉड्यूलर शौचालय, प्लेटफॉर्म शेल्टर एवं तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी सुविधा प्रदान की गई। रेलवे स्टेशनों को सांस्कृतिक पहचान देने इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ के मार्गदर्शन में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता से स्टेशनों को आकर्षक चित्रों और कलाकृतियों से सजाया है। संस्कृति, परंपरा और कला का जीवंत प्रतीक देखा जा सकता है।

राजनांदगांव-बांकल सेक्शन में गर्डर लॉन्च राजनांदगांव के बाकल सेक्शन के समपार फाटक संख्या 466 पर निर्मित आरओबी के लिए 48 मीटर लंबे एवं लगभग 250 टन वजनी बो-स्ट्रिंग गर्डर की सफल लॉचिंग 600 टन क्षमता वाली क्रॉलर माउंटेन रोड क्रेन से की। मुसरा-जटकनहार खंड के बीच एलसी संख्या 469 पर 36 मीटर स्पैन के चार प्लेट गर्डरों की लॉन्चिंग 500 टन क्षमता वाली टेलीस्कोपी रोड क्रेन से की। दुर्ग से बोरतलाव के बीच 13 में 3 ओवरब्रिज तैयार हुआ। बाकी का काम अब तक 60 से 70 फीसदी हो चुका है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

2 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

10 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

17 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

31 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

36 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

41 minutes ago