CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …
रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच कैंसिल की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से चालू कर दिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस ट्रेनें और बिलासपुर मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के कारण बंद की गई थीं, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस काम को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार अब ये सभी 86 ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी और पहले की तरह सेवा देंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की सही जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर ले लें।
रेलवे प्रशासन ने बताया है कि पहले अलग-अलग तारीखों में जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, अब उन्हें फिर से उनके पुराने और तय मार्ग पर ही चलाया जाएगा। इसमें हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी–शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस और एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल हैं।
बेमेतरा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत…
रायपुर. राज्य सरकार की ओर से पुराने बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट दी जा…
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…
रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…
रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…