छत्तीसगढ़

CG :पावर हाउस फल मंडी में मची अफरा-तफरी, फल दुकान में लगी भीषण आग…

भिलाई। भिलाई की पावर हाउस फल मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फल दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पावर हाउस फल मंडी स्थित कृष्णा फ्रूट कंपनी में एक जनवरी की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दो दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। जिला सेनानी एवं अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी और स्थिति काफी गंभीर थी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाई। इस दौरान किसी भी संभावित जनहानि से बचने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया।

दमकल विभाग की प्राथमिकता आग को पास की दुकानों और गोदामों तक फैलने से रोकने की रही। फल मंडी में बड़ी संख्या में लकड़ी के बॉक्स, प्लास्टिक कैरेट और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण खतरा और बढ़ गया था। एहतियातन आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई। दमकलकर्मी दुकानों की छतों पर चढ़कर आग बुझाते नजर आए।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से दुकान के अंदर रखा फल, लकड़ी के बॉक्स, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि श्री कृष्णा फ्रूट कंपनी के संचालक डब्ल्यू पांडे (पिता ओमप्रकाश पांडे) हैं। आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार…

2 minutes ago
CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …

रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने…

9 minutes ago
CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

CG : MR सहित दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख की ठगी, FIR दर्ज …

रायगढ़। जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके साथियों के साथ 1.77 करोड़ की ठगी हुई…

16 minutes ago
भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के…

24 minutes ago
प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

प्रदेश के 11 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर नए संकाय और विषय होंगे प्रारंभ

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय…

27 minutes ago
पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…

47 minutes ago