छत्तीसगढ़

CG : CGPSC भर्ती घोटाले मामले में CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ 4 सौ पन्नों का किया चालान पेश…

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा (CGPSC) भर्ती घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 13 आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को 4 सौ पन्नों का चालान पेश किया. जेल में बंद आरोपियों में तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, आरती वासनिक के अलावा उद्योगपति बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल, पीएसपी चयनित बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार, साहिल सोनवानी भी शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि इस वक्त मामले में 12 आरोपी जेल हैं जबकि उत्कर्ष चंद्राकर नामक एक आरोपी फरार है. जिसकी भूमिका परीक्षा में गड़बड़ी करने में रही है.

टामन सोनवानी के 5 रिश्तेदारों का चयन

प्रकरण के मुताबिक 2021 में 171 पदों में भर्ती के लिए सीजीपीएसपी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया. प्री एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया. जिसमें 2 हजार 565 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए. इसके बाद मेंस परीक्षा में 509 पास हुए. मई 2023 में इंटरव्यू के बाद 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई. आरोप है कि इसमें तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी के पांच रिश्तेदार बेटे नीतेश और बहू निशा कोसले का डिप्टी कलेक्टर, भाई की बहू दीपा अगजले का जिला आबकारी अधिकारी, बहन की बेटी सुनीता जोशी का श्रम अधिकारी एवं बड़े भाई के बेटे साहिल सोनवानी का चयन डीएसपी के पद पर हुआ था.

इसके अलावा उद्योगपति श्रवण गोयल के पुत्र शशांक गोयल व बहू भूमिका कटियार डिप्टी कलेक्टर चुने गए थे. कुल डेढ़ दर्जन चयनित नामों को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए. राज्य शासन ने प्रकरण को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा था. चयनित उम्मीदवारों में पीएससी चेयरमैन के अलावा उद्योगपति, कांग्रेस नेताओं के परिवार से जुड़े लोग शामिल हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का मनरेगा में राज्यांश बढ़ाने का अनुमोदन राज्य के खजाने पर भार – दीपक बैज …

CG : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का मनरेगा में राज्यांश बढ़ाने का अनुमोदन राज्य के खजाने पर भार – दीपक बैज …

रायपुर । भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड ने मनरेगा में राज्य पर पड़ने वाले…

7 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान-‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’ …

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान-‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’ …

अम्बिकापुर । प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति…

10 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

अम्बिकापुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में नगर…

12 minutes ago
CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

29 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

33 minutes ago