छत्तीसगढ़

CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

अम्बिकापुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता तिवारी एवं श्रीमती किरण मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बताया गया कि अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,42,685 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 899 पोलियो बूथों पर 1104 टीमों के माध्यम से 2204 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं। अभियान के प्रथम दिवस बूथों पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

जिले के सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान के अनुसार पोलियो वैक्सीन का वितरण किया जा चुका है। विद्यालयों में स्थापित पोलियो बूथों के सुचारू संचालन एवं बच्चों को बूथ तक लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सहयोग लिया जा रहा है। वहीं प्रवासी बस्तियों, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि पोलियो की दो बूंद बच्चों को आजीवन अपंगता से बचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अन्य परिवारों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती किरण साहू, श्री अनिल तिवारी एवं श्री अभय साहू ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. राजेश भजगावली, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा, संतोष सिंह, सुरेश एक्का, सुपरवाइजर श्री धनंजय प्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय कुमार पाण्डेय ने किया।

kgnews

Recent Posts

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…

6 minutes ago
CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…

23 minutes ago
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…

31 minutes ago
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…

38 minutes ago
CG : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारी सप्ताह” …

CG : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारी सप्ताह” …

मुंगेली : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत…

40 minutes ago
CG : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण,समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

CG : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण,समय से पहले कई स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन …

मुंगेली : शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर…

43 minutes ago