Rajnandgaon : जंगल में भूख से तेंदुए की हुई मौत…

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ वनपरिक्षेत्र के रानीगंज जंगल में तेंदुए का शव मिला है। शुक्रवार को पेट्रोलिंग में जंगल की ओर गई फारेस्ट टीम को नजर मृत तेंदुए पर पड़ी। जिसके बाद शव जंगल से बाहर लाकर उसका पीएम कराया गया।

पीएम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत की वजह कमजोर और भूख सामने आई है। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि तेंदुए का एक पैर में फ्रैक्चर है। आशंका है कि पैर में फ्रैक्चर की वजह से ही तेंदुआ शिकार नहीं कर रही पा रहा था। जिसकी वजह से वह काफी कमजोर हो गया और उसकी मौत हो गई। डीएफओ आयुष जैन ने बताया कि मृत तेंदुआ नर था। शव में किसी तरह के बाहरी खरोच या चोट के निशान नहीं मिले हैं।

इससे साफ है कि तेंदुए पर किसी तरह का हमला या शिकार का प्रयास नहीं हुआ है। डीएफओ जैन ने बताया कि ​तेंदुआ शिकार नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से वह कमजोर हो गया था। अब तक की जांच में मौत की वजह यही सामने आई है। शव कुछ सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए है। बता दें कि जिस हिस्से में तेंदुए का शव मिला है, वह जंगल का काफी अंदरुनी हिस्सा है। जहां आवाजाही भी आसान नहीं है।

See also  राजनांदगांव : 145 साल पुराने भवन में सीपेज व दरारें, बच्चों को पढ़ाने यहीं बैठा रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *