राजनांदगांव, शिक्षक कॉलोनी डोंगरगांव निवासी 69 वर्षीय कल्याण सिंह रावटे के साथ जातिगत गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों दिनेश गुप्ता व शुभांक गुप्ता के द्वारा रात में घर आकर दरवाजा खटखटाया। गाली गलौच की। जान से मारने की धमकी भी दी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ 296, 351 (2), 3(5) बीएनएस और 3 (1)(ध), 3(2)(वी) एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। कल्याण सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *