CG : सड़क हादसा : NH पर ट्रेलर में लगी भीषण आग, वाहन आग की चपेट में,चालक की जलकर मौत…

बीजापुर. बीजापुर जिले के एनएच-63 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया. टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था. हादसे के बाद वाहन चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, वहीं आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया.

See also  राजनांदगांव : जनपद पंचायत अध्यक्ष ने स्कूल और आंगनबाड़ी में शिक्षा व पोषण परखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *