राजनांदगांव : बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के काट रहे कनेक्शन…

राजनांदगांव , बिजली कंपनी शहर में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूलने अभियान चला रही है। संभाग के कार्यपालन अभियंता कौशलेन्द्र पांडे ने बताया घरेलू, गैर घरेलू कनेक्शनों के बकायेदारों, औद्योगिक श्रेणी वाले बकायादारों के कनेक्शन विच्छेदन और बकाया राशि वसूल रहे है।

373 उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर 57 लाख की राशि बकाया थी। विगत दिनों 279 बकायादारों से 48 लाख 39 हजार की राशि वसूली। समझाइश के बाद बिल भुगतान नहीं करने वाले 373 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे हैं।

अफसरों की टीम मैदानी स्तर पर बकायादार उपभोक्ताओं के पास पहुंच कर बिजली बिल पटाने अनुरोध कर रही है। बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शासन से प्रदत्त 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना की जानकारी दे रहे। समय पर बिजली बिल नहीं पटाने पर उपभोक्ता योजना से स्वयं अपात्र होकर वंचित होंगे।

See also  CG में पटवारी हड़ताल पर, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *