राजनांदगांव : 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगी…

राजनांदगांव , शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगी। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया पाठ्यक्रम 100 फीसदी पूरा कर परीक्षा भी इसी आधार पर ली जाएगी।

मूल्यांकन भी परीक्षा शुरू होने के साथ शुरू कर दिया जाएगा। छमाही की तर्ज पर दूसरे स्कूलों में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। 27 जनवरी तक नतीजे विनोबा एप में अपलोड करने कहा गया है। इसी आधार पर 20 फरवरी से शुरू होने वाली मुख्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। प्रश्न पत्र का वितरण बीईओ कार्यालय से किया जाएगा।

16 जनवरी को 10वीं में विज्ञान, 12वीं में अंग्रेजी, 17 को 10वीं में टेली कम्युनिकेशन एवं अन्य, 12वीं में हिन्दी, 19 को 10वीं में गणित, 12वीं में राजनीति, रसायन, लेखा शास्त्र एवं अन्य, 20 को 10वीं में हिन्दी, 12वीं में भूगोल, भौतिक शास्त्र एवं अन्य, 21 को 10वीं में सामाजिक विज्ञान, 12वीं में जीव विज्ञान, अर्थ शास्त्र एवं अन्य विषय की परीक्षा होगी। 22 को 10वीं में अंग्रेजी, 12वीं में टेली कम्युनिकेशन एवं अन्य, 23 को 10वीं में संस्कृत और 12वीं में गणित, इतिहास सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी।

See also  CG के बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार, खिड़की तोड़कर हुए फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *