छत्तीसगढ़

मोहला : नशे से मुक्ति की दिशा में पहल – जिला मुख्यालय मोहला में स्थापित है मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र

– विभाग ने की आम जन से अपील, नशे के आदी व्यक्तियों को उपचार हेतु करें प्रेरित

        मोहला । समाज में बढ़ती नशाखोरी की समस्या के समाधान हेतु जिला जिला मुख्यालय मोहला में एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है तथा इसका संचालन समता जनकल्याण समिति, राजनांदगांव  द्वारा किया जा रहा है।
          पुनर्वास केंद्र में शराब, गांजा, चरस, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की लत से ग्रसित व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए आवास एवं पौष्टिक भोजन, नियमित चिकित्सकीय जांच, प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों द्वारा परामर्श, योग, ध्यान, व्यायाम, मनोरंजन गतिविधियाँ एवं इंडोर गेम्स की समुचित व्यवस्था की गई है। नशाग्रस्त व्यक्ति स्वयं अथवा उनके परिजनों के माध्यम से, साथ ही विभागीय संदर्भ के अंतर्गत कार्यालयीन समय में केंद्र में भर्ती हो सकते हैं। समाज कल्याण विभाग एवं पुनर्वास केंद्र प्रबंधन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नशे से पीड़ित व्यक्तियों को उपचार हेतु प्रेरित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।


        यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र महावीर राइस मिल के बाजू, मानपुर रोड, मोहला  में स्थित है। अधिक जानकारी एवं संपर्क हेतु प्रभारी प्रबंधक एवं एडुकेटर सुरेंद्र कुमार देवदास मोबाइल नंबर 8450066058, स्टाफ नर्स फुलेश्वरी निषाद मोबाइल नंबर 9179734704 अथवा समता जनकल्याण समिति, राजनांदगांव मोबाइल नंबर 8319427742 से संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि यह केंद्र केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों हेतु संचालित है।

kgnews

Recent Posts

CG : 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 21 जुलाई तक कुल 409.7 मिलीमीटर औसत…

2 minutes ago
CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

कोरबा । भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले…

8 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

कोरबा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में जिले के अधिक से…

11 minutes ago
CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक 357.7 मिमी औसत…

13 minutes ago
CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

दुर्ग । ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र…

15 minutes ago
CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

23 minutes ago