राजनांदगांव , ममता नगर वार्ड के कुछ क्षेत्रों में नलों से गंदा पानी आने की शिकायत पर महापौर मधुसूदन यादव ने गुरुवार की सुबह निगम के तकनीकी व स्वास्थ्य अमले के साथ वार्ड का निरीक्षण किया। लीकेज पाईप लाईन की जांच करने, साफ सफाई करने के साथ-साथ क्लोरिन टेबलेट वितरण करने एवं प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए।
महापौर यादव ने ममता नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से रूबरू हुए और गंदा पानी आने के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने जल विभाग के उप अभियंता अनूप पाण्डे से गंदा पानी आने वाले क्षेत्र के गली नं. 3 व 5 के अलावा आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन की जांच करने के निर्देश दिए तथा पानी में नियमित रूप से क्लोरिन की मात्रा चेक करने कहा।
उन्होंने कहा कि गंदे पानी आने या पाइपलाइन लीकेज जैसी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा प्रभावित क्षेत्र मे टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करें। स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से महापौर यादव ने कहा कि पंचशील कालोनी के पीछे बंद नाला की सफाई कर पानी निकासी कराएं। उन्होंने गली, सड़क एवं नाली की नियमित सफाई करने कहा।
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…
सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज…
रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन…
डोंगरगांव| शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव के एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई…