रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने शिक्षक के घर से सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। प्राथमिक शाला पुसल्दा में पदस्थ प्रधान पाठक बाबूलाल धिरहे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर लिए। ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धिरहे (41) 18 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे परिवार के साथ साढ़ू के घर टेमर (सक्ती) गए थे। घर में कोई नहीं था। 20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे जब वे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली मिली। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट, नथली, फुली, खिनवा और चांदी की तीन जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए हैं। शिक्षक ने चोरी गए गहनों की कीमत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए बताई है। घटना की सूचना पर बाबूलाल धिरहे ने छाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश कर रही है।
खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…
रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…
कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…