छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र के अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

– अवैध तरीके से निर्मित नाली और सड़क को जेसीबी मशीन से हटाया
– अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई जारी
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन से नाली और सड़क को तोड़ा गया। जिसमें खसरा नंबर 213/112 रकबा 0.009 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/113 रकबा 0.030 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/114 रकबा 0.029 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/115 रकबा 0.047 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/116 रकबा 0.034 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/117 रकबा 0.0086 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/118 रकबा 0.0092 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 213/119 रकबा 0.0256 हेक्टेयर में अवैध प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि खसरा नंबर 213/1/ख/1 रकबा 0.127 एवं खसरा नंबर 213/107 रकबा 0.142 हेक्टेयर में मोरजध्वज देवांगन द्वारा नाली और सड़क निर्माण कर अतिक्रमण करते हुए कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। जिला प्रशासन की टीम मौके में पहुंचकर नाली और सड़क को जेसीबी मशीन से तोडफ़ोड़ किया गया। इस दौरान अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

16 minutes ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

51 minutes ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

56 minutes ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

1 hour ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

1 hour ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

1 hour ago