अंबागढ़ चौकी , शासकीय प्राथमिक शाला पंचाल फड़की का दौरा शिक्षा स्थायी समिति मानपुर के पदेन अध्यक्ष देवानंद कौशिक ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर भी उपस्थित रहे। देवानंद ने इस दौरान शाला परिसर, कक्षाएं, किचन कक्ष, किचन गार्डन का निरीक्षण किया। बच्चों से अध्ययन-अध्यापन संबंधी पूछताछ भी किया, जिसका बच्चों ने बड़े जिज्ञासा के साथ जवाब दिया।

स्कूल में कम्प्यूटर, टेलीविजन, व्हाइट बोर्ड, ग्रीन बोर्ड से बच्चों की पढ़ाई स्कूल में कम्प्यूटर भी है जिससे बच्चे कम्प्यूटर के विषय में भी कुछ न कुछ जानकारी जरूर रखते हैं। टेलीविजन के माध्यम से विभिन्न चलचित्र भी बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाती है। व्हाइट बोर्ड के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाता है जहां बच्चे स्वयं खड़े होकर लिखते है जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। संध्या साहू के द्वारा स्वयं के व्यय से न्योता भोज के अवसर पर प्रत्येक बच्चों को स्लेट का भी वितरण किया गया है।

पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत की रखी मांग कक्षा पहली की छात्रा सृष्टि ठाकुर ने अंग्रेजी वर्णमाला सुनाया व पहाड़ा भी लिखकर दिखाया। इसी प्रकार अन्य बच्चों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ सवालों के जवाब दिए। शाला एवं परिसर की दीवारों पर विभिन्न चित्रकारी के माध्यम से हिन्दी अंग्रेजी वर्णमाला अंकित है साथ ही चित्रकारी के ही माध्यम से राज्य, संभाग एवं जिले के नाम लिखे है जो बच्चों को पढ़ने के लिए आकर्षित करती है। प्रधान पाठिका संध्या साहू के द्वारा शाला के बाउंड्रीवाल की रंगरोगन एवं पुराने बिल्डिंग की मरम्मत की मांग की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *