छत्तीसगढ़

CG खेत-खार में ठंड से ठिठूर रहा था बुजुर्ग, पुलिस ने सूचना पर बचाई जान …

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक 80 वर्षीय लापता बुजुर्ग की जान बचाई। ग्राम गिर्रा निवासी यह बुजुर्ग बीते तीन- चार दिनों से बिना बताए घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना पर पलारी के वार्ड 15 स्थित नहर की ओर, चार–पांच खेतों के बीच एक बुजुर्ग असहाय अवस्था में बैठा हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना पलारी के जवान कृष्णा यादव एवं प्रधान आरक्षक युगल साहू तत्काल मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की हालत बेहद कमजोर थी और वह ठंड से कांप रहा था। जवानों ने करीब आधा किलोमीटर तक उसे अपने हाथों में उठाकर उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई।

जांच में बुजुर्ग की पहचान सुमेर सिंग पारधी उम्र 80 वर्ष ग्राम गिर्रा थाना पलारी निवासी के रूप में हुई, जिसके बाद उसे इलाज कराकर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह चार दिनों से घर से गायब था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वह 8 से 10 डिग्री तापमान की भीषण ठंड में तीन रात तक बिना पर्याप्त कपड़ों के खेतों में पड़ा रहा।

इसके बावजूद उसका जीवित और सुरक्षित मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। पुलिस के जवानों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के कारण एक बुजुर्ग की जान बच सकी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago