छत्तीसगढ़

CG : सरकारी धान खरीदी से बदली किसान की किस्मत : सोरम के उमाकांत साहू ने धान बेचकर मजबूत की आर्थिक स्थिति…

रायपुर, राज्य सरकार की सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। धमतरी जिले के ग्राम सोरम निवासी किसान उमाकांत साहू इसकी जीवंत मिसाल हैं। इस खरीदी सत्र में उन्होंने सोरम सहकारी समिति के माध्यम से अपनी सवा दो एकड़ भूमि में उपजाए गए 46 क्विंटल 40 किलो धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया।

किसान उमाकांत साहू ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में पंजीयन, तौल और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी रही। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब धान बिक्री की प्रक्रिया कहीं अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद हो गई है।

धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती को और उन्नत बनाने में करेंगे। इसमें उन्नत बीजों की खरीद, खाद-उर्वरकों की व्यवस्था, आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग तथा पुराने कृषि ऋणों की अदायगी शामिल है। उमाकांत साहू के अनुसार समय पर उचित मूल्य मिलने से किसान आत्मनिर्भर बनता है और भविष्य की खेती की बेहतर योजना बना पाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का वास्तविक लाभ अब सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता, समयबद्ध भुगतान और कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार से किसानों का विश्वास मजबूत हुआ है। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

किसान उमाकांत साहू ने बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में उठाए गए ये कदम न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि छोटे और मध्यम किसानों को भी आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं। सफलता की यह कहानी दर्शाती है कि सही नीतियाँ और प्रभावी क्रियान्वयन किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और उन्हें विकास का सशक्त भागीदार बना सकते है।

kgnews

Recent Posts

भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…

35 minutes ago
मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

भोपाल मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…

45 minutes ago
बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…

55 minutes ago
विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…

1 hour ago
देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…

1 hour ago
एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…

1 hour ago