छत्तीसगढ़

CG : अनुमति पश्चात ही मुरूम परिवहन की स्वीकृति दी जाएगी

महासमुंद , ग्राम बेलसोंडा स्थित अमृत सरोवर (मंडल तालाब) में मुरूम उत्खनन की शिकायत के संबंध में कोटवार एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थल जांच की गई। जांच में पाया गया कि अमृत सरोवर शासकीय भूमि पर स्थित है, जिसमें वर्तमान में निस्तारी के लिए जल भराव कम है।


तालाब को जल भराव योग्य बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा गहरीकरण, मरम्मत एवं सफाई का कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य शासकीय प्रयोजन के अंतर्गत किया जाना है। प्रारंभिक रूप से शासकीय ठेकेदार द्वारा सीमित मात्रा में मिट्टी की सफाई की गई थी। मुरूम निकासी के लिए खनिज विभाग में पृथक से आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव एवं आवेदन जिला कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में गहरीकरण का कार्य कई दिनों से बंद है तथा तालाब में जल भराव नहीं होने के कारण निस्तारी एवं उपयोग में समस्या उत्पन्न हो रही है।


जानकारी के अनुसार आवेदक मेसर्स संतोष अग्रवाल, “अ” वर्ग ठेकेदार, रायपुर द्वारा ग्राम बेलसोंडा, पटवारी हल्का नंबर 00037, (मंडल तालाब) के मरम्मत, गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के उपरांत प्राप्त खनिज मुरूम/मिट्टी को शासकीय निर्माण कार्य में परिवहन एवं उठाव हेतु 06 जनवरी 2026 को आवेदन प्रस्तुत किया गया है। सभी आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात परिवहन अनुमति आदेश जारी किया जाएगा।


खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन अथवा परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमले द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

2 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago