राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित रामलला दर्शन यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा भारत गौरव पर्यटक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08853-08854 राजनांदगांव-अयोध्या- राजनांदगांव का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष पर्यटक गाड़ी कुल 15 एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी, जिसमें 11 स्लीपर कोच, 1 थर्ड एसी कोच एवं 1 फ्लेमलेस पैंट्री कार, 2 पावर कार शामिल है। गाड़ी संख्या 08853 राजनांदगांव-अयोध्या कल 20 जनवरी को राजनांदगांव स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करेगी।
दुर्ग 12.20 बजे, उसलापुर 15.15 बजे, शहडोल 19.05 बजे, कटनी 22.30 बजे, सतना 00.05 बजे, प्रयागराज छिवकी 3.10 बजे पहुंचेगी। सभी स्टेशनों में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। यह गाड़ी वाराणसी मार्ग से होते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन में 13.30 बजे पहुंचेगी।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…