छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अन्तर्गत विगत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों मेें स्थित मुक्तिधाम में पेयजल, साफ-सफाई, रंग-रोगन, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से अधिरोपित करों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक माह ग्राम पंचायत को प्राप्त करों एवं व्ययों की जानकारी प्रस्तुत करने कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों को आय का स्रोत बढ़ाने के लिए व्यावसायिक परिसरों को आबंटित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को अभियान चलाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण, युक्तधारा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत सेक्टर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

56 minutes ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

1 hour ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

1 hour ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

2 hours ago